एसपी नेता मोईद खान बाइज्जत बरी, नौकर को 20 साल कैद की सजा मिली
[ad_1]
मामला दर्ज होने के बाद अयोध्या जिला प्रशासन ने मोईद खान के एक बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा तीन हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनी मोईद की बेकरी को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले ने प्रदेश में एक सियासी तूफान खड़ा कर दिया था। मोईद खान को जल्लाद तक बता दिया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधानसभा में यह मामला उठाते हुए कहा था, ”यह अयोध्या का मामला है। मोईद खान समाजवादी पार्टी से है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है। उसे 12 साल की लड़की के बलात्कार के मामले में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।” आदित्यनाथ ने पीड़ित लड़की के परिवार से मुलाकात भी की थी।
[ad_2]