Welcome! 👋

Please enter your email to continue.

Welcomes To NOC
You Spent: 00:00

डीके शिवकुमार ने केंद्रीय बजट में कर्नाटक से भेदभाव का आरोप लगाया, बीजेपी सांसदों की चुप्पी पर उठाए सवाल

0
navjivanindia2F2026-01-302Fwxfby4du2FDK-Shivakumar.jpg

[ad_1]

केंद्रीय बजट से अपेक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार ने कहा कि केंद्र अपने वादों को पूरा करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने भद्रा अपर परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपए देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक धनराशि जारी नहीं की गई है।”

उन्‍होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले बीजेपी के पोस्टर अभियान और आबकारी मंत्री आरबी थिम्मापुर के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी बीजेपी से जुड़े कई घोटालों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा, “बीते समय के कई आरोप हैं, जिनमें कोविड काल से जुड़े आरोप भी शामिल हैं। हम उन्हें भी सामने ला सकते हैं। वे किसी न किसी मुद्दे को भुनाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। जांच पूरी होने दीजिए।”

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
00:00:00