पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ेगी? सालाना मिल सकते हैं 9000 रुपए
[ad_1]
महंगाई दर में बदलाव के साथ योजना की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं किसान
केंद्र सरकार 1 फरवरी को आम बजट 2026 पेश करने जा रही है। बजट से पहले देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। किसानों की लंबे समय से मांग है कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए पीएम किसान योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाए। मौजूदा समय में किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता मिलती है, जिसे बढ़ाकर 9000 रुपये किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है।
पीएम किसान योजना के तहत कितनी मिलती है राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर चार महीने के अंतराल में 2000 रुपये की किस्त दी जाती है। इस तरह पूरे साल में तीन किस्तों के माध्यम से कुल 6000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। यह राशि किसानों को खेती से जुड़ी छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करती है। हालांकि, जब से यह योजना शुरू हुई है, तब से अब तक इसकी राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि इस दौरान खेती की लागत, बीज, खाद, डीजल और मजदूरी की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में किसानों का कहना है कि मौजूदा 6000 रुपये की सहायता अब पर्याप्त नहीं रह गई है।
बजट 2026 से किसानों की क्या है मांग
किसान संगठनों और विशेषज्ञों की मांग है कि सरकार को बजट 2026 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ानी चाहिए। किसानों का सुझाव है कि सालाना मिलने वाली राशि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 9000 या 10,000 रुपये किया जाए। यदि यह बढ़ोतरी होती है तो हर किस्त 2000 रुपये की बजाय 3000 रुपये की हो सकती है। किसानों का तर्क है कि योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। उस समय खेती की लागत और महंगाई दर आज की तुलना में काफी कम थी। बीते वर्षों में महंगाई बढ़ने के बावजूद योजना की राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे किसानों की वास्तविक मदद घटती जा रही है।
कब शुरू हुई थी पीएम किसान योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसके तहत लाभ 1 दिसंबर 2018 से लागू माने गए। इस योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान की थी। बाद में 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च किया था। योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे खेती से जुड़े खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें।
क्या सरकार बढ़ा सकती है पीएम किसान योजना की राशि
विशेषज्ञों की मानें तो बजट 2026 में किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाना भी शामिल हो सकता है। यदि सरकार इस योजना के तहत सालाना सहायता को 9000 रुपये कर देती है, तो किसानों को हर चार महीने में 3000 रुपये की किस्त मिल सकती है। इसके अलावा किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर भी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। साथ ही सस्ते और आसान कृषि ऋण के लिए क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की मांग भी बजट से जुड़ी प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल है।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त दिसंबर में जारी की गई थी। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। इस बार किसान उम्मीद कर रहे हैं कि बजट के बाद किस्त की राशि 2000 रुपये की बजाय 3000 रुपये हो सकती है। ऐसे में अब सभी की नजरें बजट 2026 पर टिकी हैं कि सरकार किसानों की इस अहम मांग पर क्या फैसला लेती है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
[ad_2]