मशीन और मशीनरी के दम पर जीती ‘मदमस्त’ एनडीए सरकार को जागना होगाः तेजस्वी यादव

0
navjivanindia2F2026-01-272Fa5h9sgo32FTejashwi.jpg

[ad_1]

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए राज में बिहार की बच्चियां एकदम असुरक्षित हैं। समूचे बिहार के लिए ये “आपातकालीन परिस्थिति” है। सत्ता संरक्षित प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएं असहनीय, पीड़ादायक, डरावनी और सिहरन पैदा करने वाली हैं।

मशीन और मशीनरी के दम पर जीती 'मदमस्त' एनडीए सरकार को जागना होगाः तेजस्वी यादवमशीन और मशीनरी के दम पर जीती 'मदमस्त' एनडीए सरकार को जागना होगाः तेजस्वी यादव

i

user

बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले को लेकर गर्म हुई सियासत अब तक ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में एक डेढ़ साल की बच्ची के दुष्कर्म के मामले को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “गोपालगंज में अब फिर डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म। एनडीए राज में बिहार की बच्चियां एकदम असुरक्षित हैं। समूचे बिहार के लिए ये “आपातकालीन परिस्थिति” है। सत्ता संरक्षित प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएं असहनीय, पीड़ादायक, डरावनी और सिहरन पैदा करने वाली हैं।”

आरजेडी नेता ने आगे लिखा, “मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा। बड़बोले नेता-मंत्री विपक्ष की बजाय जनहितार्थ अपने कामकाज, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।” उन्होंने लिखा कि संभलो, तंत्र से जीती सरकार, करो अपराधी दानवों का संहार, बचाओ बेटियों की जान।

दरअसल, बिहार के गोपालगंज में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई है। यहां डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। बताया जा रहा है कि लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी की। पिटाई के बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी की पहचान यूपी के बिजनौर के रहने वाले मोहम्मद शरीक के रूप में हुई है।


[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों

DMCA.com Protection Status