सीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा अपडेट, 9 लाख किसानों को नहीं मिला पैसा!

0
सीएम किसान सम्मान निधि

सीएम किसान सम्मान निधि योजना, 65.30 लाख किसानों के खाते में ही ट्रांसफर हुए 1-1 हजार रुपये, नाम है या नहीं, यहां चेक करें

राजस्थान के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त जारी कर दी है। हालांकि इस बार सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। जहां एक ओर 65 लाख 30 हजार 752 किसानों के खातों में 1-1 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, वहीं करीब 9 लाख किसानों को इस किस्त का पैसा नहीं मिला है, क्योंकि इनके नाम योजना की लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। 

65 लाख किसानों के खाते में पहुंची 5वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 1590 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त के तहत प्रदेश के 65,30,752 किसानों के खाते में कुल 663 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर किस्त में 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके। 

क्या आपके खाते में आया पैसा? ऐसे करें नाम चेक

अगर आपके मोबाइल पर अब तक बैंक से मैसेज नहीं आया है, तो किसान ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ऑनलइन स्टेट्स आप इस तरह चेक कर सकते हैं: 

  • इसके लिए किसानों को राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://rajsahakar.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर “Citizen Corner” सेक्शन में जाकर “सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जानें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां कुछ जरूरी जानकारी भरनी होंगी उसे सही से भरें। 
  • ऐसा करने पर आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं अथवा आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 50 करोड़ ट्रांसफर

किसानों के साथ-साथ दुग्ध उत्पादकों को भी इस कार्यक्रम में बड़ी राहत दी गई। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत प्रदेश के 4 लाख दुग्ध उत्पादकों के खाते में करीब 50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रुपये की दर से सब्सिडी दी जाती है, जिससे उन्हें दूध उत्पादन में प्रोत्साहन मिल सके। 

निर्माण श्रमिकों को भी मिली आर्थिक सहायता

राजस्थान सरकार ने रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के लिए भी बड़ी सौगात दी है। निर्माण श्रमिक शिक्षा सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत 85,792 श्रमिकों के खाते में 89.49 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। 

किसानों को इन योजनाओं का भी मिला लाभ

सीएम किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त के अलावा किसानों को अन्य योजनाओं के तहत भी लाभ दिया गया है। कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि किसानों के खातों में भेजी गई। भावांतर योजना के तहत फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए 10,000 किसानों के खाते में 240 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

योजना से क्यों हटाए गए 9 लाख किसानों के नाम

पिछली यानी चौथी किस्त में करीब 74 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिला था, लेकिन इस बार यह संख्या घटकर 65 लाख रह गई है। यानी करीब 9 लाख किसानों के नाम योजना से हट गए हैं। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं जिसमें प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं: 

  • अब तक फार्मर आईडी नहीं बनवाना
  • पीएम किसान योजना की e-KYC पूरी न होना
  • एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों का योजना का लाभ लेना
  • पति और पत्नी दोनों का लाभार्थी होना (ऐसे में एक का नाम हटाया गया)
  • नाबालिग सदस्य का योजना के लिए पात्र न होना

सरकार का कहना है कि जो किसान पात्रता पूरी करेंगे, उन्हें आगे आने वाली किस्तों का लाभ मिल सकता है। 

राजस्थान में किसानों को हर साल मिल रही है 9 हजार रुपए की सम्मान निधि

राजस्थान के किसानों को हर साल दोहरी सम्मान निधि मिलती है। केंद्रीय योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM‑Kisan) के तहत किसानों के खाते में 6,000 रुपए भेजे जाते हैं। वहीं, राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से उन्हें 3,000 रुपए और मिलते हैं। इस तरह हर किसान को सालाना कुल 9,000 रुपए की सहायता सीधे बैंक खाते में मिलती है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किश्तों में दिया जाता है और किसानों के खेती-किसानी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायता करता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों

DMCA.com Protection Status