कांग्रेस बजट सत्र में मनरेगा, SIR और विदेश नीति के मुद्दों को उठाएगी, मोदी सरकार से मांगेगी जवाब
[ad_1]
कांग्रेस ने आगामी बजट सत्र में संसद में सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की मंगलवार को एक अहम बैठक हुई। कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
इस बैठक में कांग्रेस ने फैसला किया कि वह संसद के आगामी बजट सत्र के दौरान मनरेगा, देश के कई राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), सरकार की विदेश नीति, पर्यावरण से जुड़े मुद्दे और कुछ अन्य विषय उठाएगी और मोदी सरकार से जवाब मांगेगी।
[ad_2]